

संस्कृत प्रार्थना सभा दिनांक 27 अगस्त 2024 को गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य संस्कृत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत भाषा और संस्कृति की महिमा को उजागर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या - श्रीमती रचना बब्बर, मुख्य अध्यापिकाएं, श्रीमती माधुरी काउ, श्रीमती तपस्या ठाकुर, और हिंदी विभाग की प्रमुख श्रीमती सरस्वती सिंह ने अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के ध्येय वाक्य "तमसो मा ज्योतिर्गमय" के उद्घोष से हुई, जिसने वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। कक्षा 8 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर अत्यंत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। इसके पश्चात गीता के उपदेश, संस्कृत साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत की गई, जो सभी के लिए प्रेरणादायक थी।कार्यक्रम का समापन "वंदे मातरम" गीत पर प्रस्तुत एक आकर्षक नृत्य से हुआ, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों को भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनमें गर्व और उत्साह का संचार भी किया l